29 अगस्त 2020 - 13:28
कोरोना सहित विभिन्न बीमारियों से रक्षा के लिए इम्युन सिस्टम को मज़बूत बनाना बहुत आसान है

डान डाट काम में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार यह माना जाता है कि मज़बूत इम्युन सिस्टम कोरोना वायरस का ज़ोर तोड़ देता है और उसके प्रभाव को बहुत कम कर देता है।

कोरोना वायरस से हट कर भी मज़बूत इम्यून सिस्टम अनेक बीमारियों से लड़ने में शरीर की मदद करता है बल्कि कई बार तो बीमार होने से पहले ही बचा लेता है।

कोई जादुई गोली या आहार नहीं है जो इम्यून सिस्टम को मज़बूत कर दे। मगर अच्छी ख़बर यह है कि बहुत से तरीक़े हैं जिनसे इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाया जा सकता है।

कुछ देर सुकून से गुज़ारना

कुछ तनाव शरीर के लिए अच्छा होता है क्योंकि इस तरह शरीर चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार होता है मगर तनाव की अवधि लंबी हो तो यह बुरी चीज़ है। शोध से यह पता चला है कि तनाव शरीर के इम्यून सिस्टम को कमज़ोर करता है, जिस हद तक संभव हो इससे बचने की कोशिश करना चाहिए। इसके लिए कुछ देर सुकून से लेट जाना या अपने पसंदीदा कामों में लग जाना बहुत मददगार हो सकता है।

प्यारों से मज़बूत रिश्ता

दोस्त और रिश्तेदार बहुत महत्वपूर्ण होते हैं जबकि उनसे मज़बूत सामाजिक रिश्ते का शरीर की सेहत पर भी असर डालते हैं। अपने प्यारों से अच्छे रिश्ते रखने वाले लोग शारीरिक रूप से दूसरों की तुलना में अधिक स्वस्थ होते हैं।

सार्थक सोच

यदि आपकी सोच सकारात्मक होगी तो शरीर का इम्युन सिस्टम भी अच्छी तरह काम करेगा। बुरे समय में भी अच्छे की आशा रखें और नकारात्मक विचारों से ख़ुद को बचाएं।

हंसी

कुछ देर के  लिए हंसना आप के लिए अच्छा हो सकता है क्योंकि इससे ज़ेहन अच्छा महसूस करने लगता है जबकि इसमें कोई नुक़सान नहीं है।

एक शोध से पता चला कि खुल कर हंसने वालों का मज़बूत इम्यून सिस्टम होता है।

खानों का अच्छा चयन

रंगारंग फल और सब्ज़ियां एंटी आक्साइडेंट से भरपूर होते हैं। यह चीज़ें शरीर में नुक़सानदेह मालीक्यूल से शरीर की रक्षा करती हैं। माल्टा, हरी मिर्च, स्ट्राबेरी, गाजर, तरबूज़, पपीता, सारी पत्तों वाली सब्ज़ियां मज़बूत इम्यून सिस्टम में मदद करती हैं।

सप्लीमेंट्स

विटामिन डी और मछली के तेल के कैप्सूल सहित कुछ सप्लीमेंट्स इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाने में मददगार साबित होते हैं। मगर इनके प्रयोग के लिए डाक्टर से मशविरा लेना ज़रूरी है।

शरीर को सक्रिय रखें

व्यायाम भी इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है साथ ही दूसरी बहुत सी बीमारियों से शरीर को बचाता है। रोज़ाना आधे घंटे से एक घंटे तक व्यायाम सेहत के लिए बहुत अच्छा है। तेज़ चलहक़दमी या साइकल चलाना भी काफ़ी है।

अच्छी नींद

अगर मज़बूत इम्यून सिस्टम चाहिए तो अच्छी नींद ज़रूरी है। बालिग़ लोगों को सात से आठ घंटे की नींद चाहिए।

धूम्रपान से परहेज़

मज़बूत इम्यून सिस्टम के लिए ज़रूरी है कि धूम्रपान से बचा जाए। दूसरे अगर धूम्रपान कर रहे हैं तो वह स्थान से ख़ुद को दूर कर लें।

हाथों को धोनाहाथों को बार बार धोने से नुक़सानदेह रोगाणु बह जाते हैं इससे कोविड-19 सहित दूसरी बीमारियों का ख़तरा बहुत कम हो जाता है। हाथों को साबुन से 20 सेकेंड तक अच्छी तरह धोएं।